Friday, 29 June 2018

बिगड़े मौसम के बीच 1007 श्रद्धालुओं ने किए अमरनाथ दर्शन, बारिश के चलते फिर रुकी यात्रा

27 जून से शुरू हुई अरमनाथ यात्रा को दूसरे दिन ही भारी बारिश के कारण रोकना पड़ा था. जिसके बाद गुरुवार को दोपहर 12 बजे बालटाल से 1,316 श्रद्धालुओं ने और पहलगाम से केवल 60 श्रद्धालुओं ने यात्रा शुरू की थी. खराब मौसम के चलते पहले दिन केवल 1,007 श्रद्धालु ही बर्फानी बाबा के दर्शन कर पाए.
 
जिसके बाद गुरुवार शाम से हो रही भारिश के कारण यात्रा को एक बार फिर रोक दिया गया है. आपको बता दें कि, 60 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए अब तक 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है. इस यात्रा का समापन 26 अगस्त को किया जाएगा.
 
अमरनाथ जाने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए सरकार पहली बार रेडियो फ्रीक्वेंसी टैग का इस्तेमाल कर रही है जबकि सीआरपीएफ ने कैमरे और जीवनरक्षक उपकरणों से लैस मोटरसाइकिल दस्ते उतारे हैं.
 
अधिकारियों ने बताया कि सड़क मार्ग इस्तेमाल करने की अनुमति मिलने के बाद गुरुवार को 3,434 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर रवाना हुआ था.
 
पिछले साल अमरनाथ श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद इस साल की यात्रा के लिए सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Saturday, 23 June 2018

प्रवासियों बच्चों से मिलने पहुंचे ट्रंप की पत्नी, जैकेट पर लिखा था, 'I Don't care, Do you'

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने अमेरिका- मैक्सिको सीमा पर बाल प्रवासियों से मुलाकात करके सबको हैरान कर दिया लेकिन इसमें जो बात इंटरनेट पर छाई रही, वह थी कि मेलानिया की जैकेट पर क्या लिखा था. दरअसल जिस दौरान मेलानिाया ट्रंप प्रवासी बच्चों से मिलने पहुंची उनकी जैकेट पर लिखा था , 'मुझे तो बिलकुल भी परवाह नहीं है , क्या आपको है ?’’

सवाल उठ रहे थे कि क्या यह परिधान बिना सोचे - समझे पहना गया था या फिर यह प्रथम महिला की ओर से छिपा हुआ संदेश था ? अगर ऐसा है तो यह संदेश किसके लिए था ?

टेक्सास पहुंचने के बाद मेलानिया ने उस जैकेट की जगह दूसरा पहन लिया था.लेकिन व्हाइट हाउस लौटने के दौरान उन्होंने फिर से वह विवादित जैकेट पहन लिया था. पत्नी के लौटने के कुछ देर बाद ट्रंप ने ट्वीट किया ,'मेलानिया के जैकेट पर पीछे की ओर जो लिखा है वह फर्जी न्यूज मीडिया के लिए है. उन्होंने लिखा ,'मेलानिया को पता चल गया है कि वे कितने झूठे हैं और वह अब वाकई में उनकी परवाह नहीं करती.'

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Wednesday, 20 June 2018

PAK आम चुनाव: परवेज मुशर्रफ को लगा झटका, चुनाव आयोग ने खारिज किया नामांकन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में चुनाव अधिकारी ने पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ का 25 जुलाई को होने वाले आम चुनावों के लिए नामांकन पत्र मंगलवार(19 जून) को  खारिज कर दिया. पेशावर हाईकोर्ट ने 2013 में मुशर्रफ के ताउम्र चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी और इसी आधार पर उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया. मुशर्रफ (74) ने खैबर पख्तूख्वा प्रांत में उत्तरी चित्राल जिले से नामांकन पत्र दाखिल किया था.  पूर्व तानाशाह ने 2013 में पेशावर हाईकोर्ट द्वारा उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने मुशर्रफ के व्यक्तिगत रूप से पेश होने में विफल रहने के बाद पूर्व तानाशाह को दी सशर्त मंजूरी पिछले सप्ताह वापस ले ली थी और अनिश्चित अवधि के लिए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी. अधिकारियों ने बताया कि चुनाव अधिकारी मुहम्मद खान ने अदालत के आदेश का हवाला देते हुए मुशर्रफ का नामांकन पत्र खारिज कर दिया.

अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण नामांकन पत्र खारिज किया जाएगा. मुशर्रफ 22 जून तक नामांकन खारिज होने के खिलाफ अपील कर सकते हैं. न्यायाधिकरणों द्वारा अपील पर फैसला सुनाने की आखिरी तारीख 27 जून है. वैध उम्मीदवारों की सूची 28 जून को प्रकाशित की जाएगी जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 29 जून होगी. प्रत्याशियों की अंतिम सूची 30 जून को प्रकाशित होनी है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Tuesday, 19 June 2018

DU ने जारी की पहली कटऑफ, LSR कॉलेज में बीए में दाखिले के लिए चाहिए 98.75% नंबर

नई दिल्ली : 12वीं के परीक्षा परिणाम आने के बाद से दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी बीच सोमवार (18 जून) को दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पहली कटऑफ जारी कर दी है. पिछले साल की तुलना में जरूरी न्यूनतम अंकों में गिरावट आई है. लेडी श्री राम कॉलेज में बीए (प्रोग्राम) (LSR) के लिए इस साल सर्वाधिक कट ऑफ 98.75 प्रतिशत गया है. दिल्ली कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स में पत्रकारिता में बीए (ऑनर्स) के लिए कट ऑफ 98.50 प्रतिशत जबकि एलएसआर कॉलेज में मनोविज्ञान में बीए (प्रतिष्ठा) के लिए कट ऑफ 98.25 प्रतिशत गया.

एसजीटीबी खालसा कॉलेज बीएससी की कटऑफ सबसे ज्यादा
पिछले साल एसजीटीबी खालसा कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक्स में बीएससी (ऑनर्स) के लिए सबसे ज्यादा कट ऑफ 99.66 प्रतिशत गया था. इस साल, विज्ञान में सबसे ज्यादा कट ऑफ 98 प्रतिशत हिंदू कॉलेज में बीएससी (प्रतिष्ठा) के लिए रहा. श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान में बीएससी (ऑनर्स) के लिए कट-ऑफ 98 प्रतिशत रहा.

इंग्लिश ऑनर्स के लिए आए सबसे ज्यादा आवेदन
 दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के मुताबिक , इस विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विषय में दाखिले की होड़ सबसे ज्यादा है. डीयू की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार , बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में दाखिले के लिए 1,26,327 छात्रों ने आवेदन किया जबकि बीए (प्रोग्राम) में दाखिले के लिए 1,05,818 छात्रों ने आवेदन किया है. बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान में दाखिले के लिए 1,05,590 जबकि बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र के लिए 96,709 आवेदन आए हैं. सबसे कम आवेदन बीए (व्यावसायिक) पर्यटन प्रबंधन के लिए आए हैं. बीए (व्यावसायिक) मानव संसाधन प्रबंधन के लिए भी महज 53,207 आवेदन आए हैं.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 18 June 2018

नवाज शरीफ की और बढ़ी मुसीबतें, अब इस नए मामले में शुरू हुई जांच

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बेदखल प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ एक पत्रकार की शिकायत पर वहां की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने एक नया जांच शुरू किया है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पत्रकार ने शरीफ परिवार द्वारा 1988 से 1991 के बीच 5.6 करेाड़ रुपये से अधिक देश से बाहर भेजने की शिकायत की थी. पाकिस्तान के अखबार डॉन ने नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि ब्यूरो ने पत्रकार असद खराल की शिकायत पर मनी लांड्रिंग के आरोपों की नयी जांच शुरू की है.

रिपोर्ट में कहा गया कि शिकायतकर्ता ने शरीफ परिवार द्वारा अवैध तरीके से देश से बाहर पैसे भेजने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. शिकायतकर्ता के अनुसार, पेशावर के हवाला कारोबारी के खान और जमशेद खान शरीफ परिवार के बैंक खातों से भारी मात्रा में पैसे बाहर भेजने में शामिल रहे. उसने कहा कि शरीफ परिवार ने अवैध तरीके से पैसे बाहर भेजे जिन्हें नियमित तौर पर विदेशी मुद्राओं में बदला गया. शिकायतकर्ता ने कहा , ‘‘1988 से 1991 के बीच 5.69 करोड़ रुपये देश से बाहर भेजे गये. ’’

यह है पूरा मामला
पनामा पेपर्स के नाम से लीक हुए दस्तावेजों को सामने लाने में मुख्य भूमिका अमेरिका स्थित एक एनजीओ खोजी पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय महासंघ (ICIJ) की है. आईसीआईजे ने दस्तावेजों की गहरी छानबीन की. आईसीआईजे को किसी अज्ञात सूत्र ने इन दस्‍तावेजों को उपलब्‍ध कराया था. जांच में नवाज शरीफ के अलावा कई फिल्मी और खेल जगत की हस्तियों समेत करीब 140 लोगों की संपत्ति का भी खुलासा हुआ था. भारत से भी कुछ लोगों के नामों का जिक्र पनामा पेपर्स में किया गया था.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Saturday, 16 June 2018

बिहार : धूमधाम से मनाई जा रही है ईद, सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव ने दी शुभकामनाएं

पटना : शुक्रवार को चांद का दीदार होने के बाद आज (शनिवार को) देशभर में ईद धूमधाम से मनाई जा रही है. नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दे रहे हैं. इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को बधाई दी. पटना के गांधी मैदान में आयोजित विशेष नमाज में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा किए. इस मौके पर सीएम नीतीश भी मौजूद थे. नमाज के बाद उन्होंने लोगों को मुबारकबाद दिया.

नमाज खत्म होने के बाद नीतीश कुमार ने एक छोटी बच्ची को सेवई खिलाई. इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर लोगों को ईद की बधाई दी.

पटना के अलावा बिहार के अन्य शहरों में भी लोग हर्षोल्लास के साथ ईद मना रहे हैं. छपरा के सांढा ढाला स्थित ईदगाह पर ईद का नमाज अदा किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. गोपालगंज में भी बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से ईद मनाई जा रही है. सुबह से ही जिले के सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर लोगो की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी.

बेतिया में भी लोगों ने ईद के मौके पर नमाज अदा किए. ईदगाह समेत शहर के कई जगहों पर नमाज अदा की गई. इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंटजमात किए गए हैं. बच्चों में ईद को लेकर काफी उत्साह है. नरकटियागंज, मझौलिया, लौरिया, नौतन और चनपटिया सभी जगहों पर ईद की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 15 June 2018

32 करोड़ के इनामी कुख्‍यात आतंकी सरगना मुल्‍ला फजलुल्‍लाह को अमेरिका ने मार गिराया- रिपोर्ट्स

नई दिल्‍ली/वॉशिंगटन : अमेरिका ने अफगानिस्‍तान के पूर्वी कुनार प्रांत में तहरीक ए तालिबान पाकिस्‍तान के प्रमुख और आतंकी सरगना मुल्‍ला फजलुल्‍लाह को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया है. अमेरिकी सेना ने आधिकारिक तौर पर वॉयस ऑफ अमेरिका से इसकी पुष्टि की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में मुल्‍ला फजलुल्‍लाह मारा गया है.

मुल्ला तहरीक-ए-तालिबान का प्रमुख है. वह कई आतंकी साजिशों में शामिल रहा है. उसने ही मलाला युसुफजई पर हमला करवाया था. कथित तौर पर उसने 2010 में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कॉयर में भी हमला करने का प्लान बनाया था, लेकिन वह विफल रहा.

इसी आतंकी समूह ने दिसम्बर 2014 में पेशावर के आर्मी स्कूल में हमला किया था, जिसमें करीब 150 लोगों की मौत हुई थी. इनमें 132 से ज्यादा बच्चे थे, जबकि 9 से अधिक स्कूल लोग स्कूल के स्टाफ के थे. वहीं, घायलों की संख्या 245 से ज्यादा थी.

उल्‍लेखनीय है कि अमेरिका अफगानिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्र में पनप रहे आतंकवाद पर सख्‍त रुख दिखा रहा है. हाल ही में अमेरिका ने तीन बड़े पाकिस्तानी आतंकियों की जानकारी देनेवालों को इनाम देने की घोषणा की, जिसकी कुल रकम 70 करोड़ रुपए थी. इसमें मुल्ला फजलुल्लाह पर 5 मिलियन डॉलर (तकरीबन 32 करोड़ रुपए) और अब्दुल वली और मनाल वाघ पर तीन-तीन मिलियन डॉलर (करीब 19-19 करोड़ रुपए) का इनाम रखा गया था.

इससे पहले अमेरिका ने अफगानिस्तान में एक ड्रोन हमला किया था, जिसमें कथित तौर पर मुल्ला का बेटा भी मारा गया था.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing